नई दिल्ली, मई 10 -- पटना से चंडीगढ़, हिंडन और भुवनेश्वर की एक-एक उड़ान 15 मई तक रद्द रहेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बीच इन उड़ानों को दस मई के लिए रद्द कर दिया गया था। टिकट बुकिंग एप पर भी फिलहाल 15 तक इन विमानों में बुकिंग का विकल्प नहीं है। शनिवार को भी इन विमानों को रद्द रखा गया है। 15 मई तक रद्द विमानों में 6ई 6494 चंडीगढ़ -पटना- भुवनेश्वर, 6ई 6485 चंडीगढ़ -पटना- भुवनेश्वर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 1591/ 1591 कोलकाता पटना हिंडन रद्द रही। विमानन कंपनियों की ओर यात्रियों को किराये का फुल रिफंड दिया जा रहा है। शनिवार को भी 1700 यात्रियों ने विभिन्न माध्यमों से हवाई टिकट रद्द कराये। यात्रियों ने चंडीगढ़, अहमदाबाद, दिल्ली व अन्य शहरों का टिकट रद्द कराया है। गर्मी की छुट्टियों को लेकर सपरिवार यात्रा का टिकट भी अधिकतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.