जमशेदपुर, मई 4 -- देश की सबसे बड़ी व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के साथ वस्तुओं के आयात एवं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय का स्वागत किया है। कैट ने फैसले को साहसिक और निर्णायक बताया है। कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने कहा कि यह निर्णय एक सशक्त और स्पष्ट संदेश देता है कि पाकिस्तान की ओर से निरंतर शत्रुतापूर्ण गतिविधियों और भारत विरोधी रुख के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंध नहीं बनाए जा सकते। यह कदम न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है, बल्कि देश के व्यापारिक समुदाय और आम नागरिकों की भावना का भी सम्मान करता है। पाकिस्तान से वस्तुओं के व्यापार और परिवहन पर रोक लगाकर सरकार ने राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है। व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.