लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मौलाना सैफ अब्बास ने इस्लामाबाद में 70 से अधिक मोमिनीन की शहादत और लगभग 180 से अधिक लोगों के घायल होने पर गहरा दुख जताया। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान में लगातार शिया मस्जिदों और इमामबारगाहों को आतंकवादी हमलों के जरिये निशाना बनाया जा रहा है। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद फैला रहा है और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध न लगाकर तमाशाई बना हुआ है। इबादतगाहों को निशाना बनाना खुली इस्लाम-विरोधी और धार्मिक घृणा की बदतर मिसाल है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। बेगुनाह नमाजियों का खून बहाना न इस्लाम में जायज है और न ही किसी सभ्य समाज में इसकी कोई गुंजाइश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...