नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की हत्या के बाद से देशभर में गुस्सा है। जगह-जगह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में हुए एक प्रदर्शन के दौरान एक युवक के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से बवाल हो गया। चंडीगढ़ के मशहूर सेक्टर-17 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। उसने कहा कि लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे न लगाएं, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से उसके दिल में दर्द होता है। प्रदर्शन में आए लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार और सेक्टर-17 नीलम चौकी प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.