नई दिल्ली, मई 7 -- एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर रक्षा बलों द्वारा किए गए लक्षित हमलों का स्वागत किया और कहा कि पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए। इससे पहले, ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पाकिस्तान के 'डीप स्टेट' को ऐसा कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए कि फिर कभी पहलगाम जैसी घटना न होने पाए। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाना चाहिए। जय हिंद!'' पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.