बुलंदशहर, मई 13 -- यूपी सिडको के चेयरमैन वाईपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पैदा होने के बाद से ही उदंड है। भारतीय सेना की ताकत देखकर पाकिस्तान को अपने अस्तित्व का डर सताने लगा था। जब उसने देखा कि भारतीय सेना बिना सीमा पार किए ही उनके ठिकाने ध्वस्त कर रही है तो उसने अमेरिका की शरण ली। सोमवार को बुलंदशहर भूड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में वाईपी सिंह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वाईपी सिंह ने कहा कि विभाग की आय बढ़ाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके अलावा यूपी सिडको की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निरीक्षण को आवश्यक किया गया है। इससे गुणवत्ता को बनाए रखने में सहयोग मिलेगा और घटिया गुणवत्ता पर अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय होगी। युद्ध को लेकर कहा कि पाकिस्तान पैदा होने के बाद से ही उदंड है। ...