पटना, फरवरी 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बिहार के ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...