नई दिल्ली, मई 5 -- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की दुखती नस दबाने की प्रक्रिया को और तेज करते हुए नई दिल्ली ने एशियाई विकास बैंक को पाकिस्तान की वित्तीय सहायता रोकने का अनुरोध किया है। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बैंक की प्रमुख मासातो कांडा के साथ हुई एक मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके पहले इटली के वित्तमंत्री के साथ इस मुद्दे को उठा चुकी हैं। इटली के अलावा कई अन्य देशों के साथ भी पाकिस्तान की फंडिंग रोकने को लेकर बातचीत जाती है। भारत वैश्विक स्तर पर देशों को पाकिस्तान को एक बार फिर से फायनेंशियल एक्शन टास्क फोस (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में शामिल करने का दवाब बना रहा है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.