वाशिंगटन डीसी, मार्च 5 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए एक खूंखार आतंकी को पकड़वाने में मदद करने के लिए पाकिस्तान का विशेष तौर पर धन्यवाद कहा। उन्होंने कि अमेरिका "कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद" के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि साढ़े तीन साल पहले एबी गेट बम विस्फोट में 13 अमेरिकी सैनिकों और कई अन्य लोगों की हत्या करने वाले ISIS के शीर्ष आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन में सीआईए की खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें पाकिस्तान सरकार का विशेष सहयोग रहा। ट्रंप ने कहा, "आज रात मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार शीर्ष आतंकवादी को पकड़ लिया गया है और वह अब अमेरिकी न्याय की त्वरित तलवार का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.