बिजनौर, अक्टूबर 13 -- सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद शनिवार को गंभीर मामले में बदल गया। चांदपुर निवासी एक युवक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा व्हाट्सऐप मैसेज मिला। धमकी में चांदपुर में बम लगाने और हिंदुओं को निशाना बनाने जैसी बातें लिखी गईं, जिससे स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी यू ट्यूबर को हिरासत में ले लिया है। एटीएस, एलआईयू और आईबी पूछताछ कर रही है। चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी मोहम्मद शफी पुत्र हबीबुर्रहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल नंबर 9389404448 पर पाकिस्तानी नंबर 923180120290 से व्हाट्सऐप के माध्यम से संदेश भेजा गया। संदेश में लिखा था- हाँ भाई काम हो गया, बम रख दिया चांदपुर पर, मकसद याद रखना हिन्दू को मारना है.. पाकिस्तान जिन्दाबाद। इस धमकी भरे संदेश से पूरे कस्बे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.