नई दिल्ली, मार्च 13 -- पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए एक और बुरी खबर आई है। इंग्लैंड की मशहूर हंड्रेड लीग में किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदार नहीं मिले। पाकिस्तान के 45 क्रिकेटर्स ने ड्राफ्ट में खुद को रजिस्टर कराया था। इसमें नसीम शाह, इमाद वसीम और सैम अयूब जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से किसी भी खिलाड़ी में फ्रेंचाइजियों ने इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों में नसीम शाह की कीमत सबसे महंगी थी। फ्रेंचाइजी में विदेश निवेशअसल में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों में बाहरी निवेश को भी आमंत्रण दिया था। यहीं से कहानी बदल गई। इस बार हंड्रेड लीग की 8 में से चार फ्रेंचाइजियों के निवेशक आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिक हैं। अब यह बात तो जगजाहिर है कि आ...