नई दिल्ली, मार्च 18 -- पाकिस्तान की टीम को हार पर हार मिलती जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने ट्राई वनडे सीरीज में दोनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में भी पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच भी पाकिस्तान की टीम हार गई है। दुनेदिन में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से न्यूजीलैंड ने हरा दिया। टिम साइफर्ट ने शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया। बारिश से बाधित ये टी20 मैच 15-15 ओवर का खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 9 विकेट खोकर 135 रन बना सकी। पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा ने 28 गेंदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.