नई दिल्ली, मार्च 19 -- भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नीदरलैंड्स के अपने समकक्ष रूबेन ब्रेकलमेन्स से मुलाकात की। खबर है कि दोनों देशों की चर्चा में पाकिस्तान का मुद्दा भी उठा है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान संबंधी चर्चा पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि भारत ने नीदरलैंड्स से पाकिस्तान को हथियार नहीं देने के लिए कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि सिंह ने ब्रेकलमेन्स से कहा है कि पाकिस्तान को रक्षा उपकरण और तकनीक देना दक्षिण एशिया में 'क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करता है।' रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने कहा, 'सिंह ने कहा है कि भारत दशकों से जम्मू और कश्मीर और अन्य जगहों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ रहा है।' सूत्र ने आगे बताया कि सिंह ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.