नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के अपने रुख पर कायम है। अब तो वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कह दिया है कि बांग्लादेश के समर्थन में भारत के साथ मैच के बहिष्कार का फैसला 'सही' है और बहुत 'सोच-समझकर' लिया गया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने आरोप लगाया है कि बीसीसीआई अपनी ताकत का हमेशा 'दुरुपयोग' करता है। वह लोगों को 'धौंस' दिखाता है और 'पाकिस्तान को हाशिये' पर धकेलता रहा है। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है। इंडिया टुडे से बातचीत में सेठी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्तों में तनाव कई वर्षों से चला आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीआई सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के अपने कद ...