बरेली, मई 11 -- भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के बाद सीज फायर हो चुका है, जिसको लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इस पर अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन सेना से रिटायर्ड मेजर खुशबू पटानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खुशबू पटानी पाकिस्तान के सुहागरात वाले बयान पर भड़कती नजर आईं। खुशबू ने कहा, वह तो इंडिया ने मना ली है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने ब्रह्मोस की ताकत देख ली है। सीज फायर में किसी तीसरे देश का योगदान नहीं है, यह भारत की ताकत और मनोवैज्ञानिक दबाव से हुआ है। खुशबू पटानी ने चार मिनट 48 सेकेंड का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार शाम तक करीब 80 हजार लोग इस वीडियो को लाइक और दो हजार के करीब लोग इसे शेयर कर चुके थे। खुशबू ने जय हिंद से अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि आपने खबर सुनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.