नई दिल्ली, फरवरी 16 -- टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर सुपर 8 में जगह बनाई। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की ये पाकिस्तान पर 9 मैचों में 8वीं जीत थी। एशिया कप 2025 के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि इंडिया और पाकिस्तान की कोई राइवलरी नहीं है। अब ऐसा ही कुछ बयान भारत की टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने दिया है। अक्षर पटेल ने कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के मैच के बाद कहा कि न तो मौके की अहमियत और न ही पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले ने भारतीय टीम को परेशान किया। उन्होंने बताया कि उनका और पूरी टीम का पूरा ध्यान प्लानिंग और उसे अंजाम देने पर था। अक्षर पटेल ने 2 विकेट पाकिस्तान के चटकाए थे, जिनमें बाबर आजम और उस्मान खान का विकेट शामिल था। ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की हार बर्दाश्त नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.