कानपुर, मार्च 18 -- आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता बनी भारतीय टीम के सदस्य चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव सोमवार को अपने घर कानपुर पहुंचे। ¹यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। देर शाम वे अपने होम ग्राउंड रोवर्स मैदान पहुंचे, जहां युवा खिलाड़ियों ने फूल-माला पहनाने के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कोच कपिल पांडेय ने कुलदीप का माला पहनाकर स्वागत किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पहुंचे कुलदीप यादव ने चैम्पियंस ट्रॉफी से जुड़ी यादों को ताजा किया। कहा, पाकिस्तान के खिलाफ काफी दबाव था। उस परिस्थिति में संयम के साथ सही लाइन-लेंथ में गेंदबाजी की। जो काफी कारगर साबित हुई। फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप ने कहा कि लाइन-लेंथ के साथ विकेट लेने का प्रयास रहा। कुलदीप ने युवा खिलाड़ियों से कहा कि सफलता मैदान पर कड़ी मेहनत व अभ्यास के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.