नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बृहस्पतिवार को चोटिल डेवाल्ड ब्रेविस की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रुबिन हरमन को टीम में शामिल किया। लाहौर में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लगा बैठे ब्रेविस दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ ही रहेंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारत के दो टेस्ट मैच के दौरे की तैयारी करेंगे। हरमन दक्षिण अफ्रीका की 'ए' टीम का हिस्सा थे जो अभी भारत 'ए' के खिलाफ दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक बनाया था जिसे मेजबान टीम ने तीन विकेट से जीता था। दक्षिण अफ्रीका के लिए 28 साल के हरमन ने छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अभी तक उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में पदार्पण नहीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.