हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पाकिस्तान के खिलाफ दो युद्ध लड़ने वाले कर्नल वार्ड, शीशमहल निवासी कैप्टन भुवन चंद्र त्रिपाठी का शुक्रवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठनों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया है। कैप्टन त्रिपाठी की पहचान सेना में जाबांज अफसर के रूप में थी। वह पाकिस्तान के खिलाफ 1965 और 1971 की लड़ाई में शामिल रहे। दुश्मनों के दांत खट्टे कर उन्होंने सीमा पर तिरंगा लहराया था। वह 1954 में भारतीय सेना में भर्ती हुए। 1986 से 1994 तक वह डिफेंस सिक्योरिटी में रहे। उनके निधन पर शुक्रवार को सेना स्टेशन हेड क्वार्टर हल्द्वानी की ओर से उन्हें पुष्प अर्पित कर सलामी दी गई। दोपहर को चित्रशिला घाट, रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.