वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। टी-20 विश्वकप में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। मैच की शुरुआत से अंत तक टीवी और मोबाइल स्क्रीन से लोग चिपके रहे। जीत के बाद तिरंगा यात्रा निकाली। युवा सड़कों पर उतरे और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। महाशिवरात्रि पर क्रिकेटप्रेमियों ने 'हर-हर महादेव' के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 का मैच शाम 7 बजे से शुरू हुआ, इसके पहले ही क्रिकेटप्रेमी टीवी के सामने बैठ गए थे। अवकाश का दिन होने से तसल्ली से मैच का आनंद उठाया। इस मैच के लिए बार, रेस्टोरेंट में टेबल बुकिंग के साथ ही लॉन में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। यहां भारतीय पारी में ईशान किशन की आतिशी बल्लेबाजी के दौरान जमकर खुशी का इजहार किया। भारतीय पारी की समाप्ति के बाद पाकिस्तान क...