बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। पाकिस्तान की बर्फली हवाओं से चंपारण समेत उत्तर बिहार कनकनी वाली ठंड से कांप रहा है। पाकिस्तान व उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बने पश्चिमी विक्षोभ से तेज पछिया हवा हिमालय के ऊपर से होते चंपारण के रास्ते उत्तर बिहार में प्रवेश कर रही है। मंगलवार को बर्फीली हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की आशंका है। इससे ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग, पटना की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बढ़ने के अनुमान हैं। ऐसा होने पर न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और ठंड में इजाफा हो सकता है। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.