अयोध्या, नवम्बर 27 -- अयोध्या। राममंदिर के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेसी भड़क गए हैं। कांग्रेस ने पाकिस्तान की टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर हुए धार्मिक ध्वजारोहण कार्यक्रम के संदर्भ में पाकिस्तान की टिप्पणी आपत्तिजनक, अवांछनीय और भारत के आंतरिक धार्मिक-सांस्कृतिक मामलों में अनावश्यक दखल है। टिप्पणी कूटनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र है। पाकिस्तान को भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश का भारत के आंतरिक धार्मिक समारोहों पर बयान देना उस...