आगरा, अप्रैल 27 -- कश्मीर में हुई घटना पाकिस्तान की खुली गुंडई है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदुस्तान सरकार हमें अनुमति दे। हम खुद पाकिस्तान बार्डर पर जाकर दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। हमारा एक-एक कार्यकर्ता अपना खून देने को तैयार है। यदि रक्तदान शिविर लगाना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। ये बातें रविवार को ताजनगरी आए करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहीं। वे करणी सेना के संगठन विस्तार की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी रणनीति तय की गई। यहां संगठन विस्तार के लिए जनजागरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, अच्छे कार्यकर्ता जोड़कर जनहित के मुद्दों को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखें। इस मौके पर महिला मोर्...