नई दिल्ली, फरवरी 7 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी रही है। टी20 विश्व कप के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में तीन विकेट से हराया।। कोलंबो में खेले मुकाबले में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि अंतिम ओवरों में फहीम अशरफ ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम की मैच में वापसी कराई और तीन गेंष शेष रहते मैच जिताया। पाकिस्तान की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीता। पाकिस्तान की ओर से शाहिबजादा फरहान ने 47 रन की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए मिकैरन और आर्यन ने 2-2 विकेट चटकाए। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान...