नई दिल्ली, फरवरी 2 -- आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। पाकिस्तानी रिपोर्टर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से इन्हीं मुद्दों पर सवाल पूछ रहा था, जिसका ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने बांग्लादेश को बाहर किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श और एक पाकिस्तानी रिपोर्टर के बीच तीखी बातचीत हुई, जिसमें मार्श ने भारत में सुरक्षा व्यवस्था का पुरजोर समर्थन किया।बहिष्कार के सवाल पर मार्श की चुप्पी पाकिस्तानी रिपोर्टर ने जब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुचर्चित मुकाबले को लेकर बहिष्कार की संभावना पर सवाल किया, तो मार्श ने विवादों में पड़ने के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद...