नई दिल्ली, फरवरी 9 -- पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली और फेल होती विदेश नीति को लेकर शहबाज शरीफ की सरकार को अपने देश में ही फजीहत झेलनी पड़ रही है। खास कर भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ट्रेड डील के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की इतनी जी हुजूरी के बाद भी अंत में पाक के हाथ कोई डील ना आई, जबकि भारत ने अमेरिका के साथ एक फायदे का सौदा कर लिया। लोग इसे लेकर पाकिस्तानी सरकार को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच अब पाक के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ को तार तार कर दिया है। मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि दशकों की खराब विदेश नीति और आंतरिक विरोधाभासों के कारण पाकिस्तान ने अफग...