नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Vande Bharat Trains: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को पंजाब के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की है। रेल मंत्री ने बताया है कि नई वंदे भारत ट्रेन पंजाब में पाकिस्तानी सीमा से सटे डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर फिरोजपुर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ेगी। उन्होंने कहा है कि इस ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा।वंदे भारत ट्रेन का क्या होगा रूट? हालांकि पंजाब के लिए घोषित इस वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक इस प्रस्ताव को अंतरिम से मंजूरी दे दी गई है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हर दिन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर छावनी स्टेशन (फिरोजपुर कैंट) से शुरू होगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं इसका स्टॉपेज फरीदको...