नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पाकिस्तानी नंबर से एक गवाह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना करीब दो साल पहले की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शाहबेरी स्थित वृंदावन गार्डन सोसाइटी में रहने वाली ज्योति ने न्यायालय को बताया कि हारुन, मेराज, पहलवान, कौर और अंकित से उनका विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मुकदमे में मुरादनगर निवासी दीपक राज गवाह हैं। आरोप है कि 21 मार्च 2024 को दीपक राज के मोबाइल पर पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने ज्योति के पक्ष में गवाही देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद से दीपक और ज्योति दोनों भयभीत हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गाजियाबाद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.