मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के भगवानपुर में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने की झूठी सूचना डायल 112 को देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना देने वाले रोशन कुमार को भगवानपुर के यादव नगर मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। उसने डायल 112 पर कॉल कर मुख्यालय को बताया था कि सदर थाना के भगवानपुर में कुछ लोगों ने पाकिस्तानी झंडा अपने घर पर फहराया है। इस सूचना को मुख्यालय ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच कराई। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि हरे रंग के झंडे धार्मिक उत्सव के लिए लगाए गए थे। इसका रंग केवल हरा था और उस पर धार्मिक कलमा लिखा था। पाकिस्तानी झंड़े की तरह चांद सितारा आदि नहीं था। इस तरह पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने की अफवाह उड़ाने के लिए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। थाने...