नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। लोअर दिर में नसीम शाह के घर पर खूब गोलीबारी की गई है। उस समय नसीम शाह पाकिस्तान की टीम के साथ थे, जिन्हें आज यानी 11 नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। अज्ञात हमलावरों ने गेट पर गोलीबारी की और फिर मौके से फरार हो गए। घर का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय घर पर कौन था या हमलावरों का इरादा क्या था। इस घटना के बावजूद, नसीम शाह पर कोई असर नहीं पड़ा है और वह श्रीलंका के खिलाफ आज से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी टीम के साथ रुके हुए हैं। यह हमला नसीम शाह के घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.