वॉशिंगटन, मार्च 17 -- अमेरिका की सत्ता पर डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद से सख्त फैसले हो रहे हैं। अब ट्रंप ने 43 देशों की एक सूची तैयार की है, जहां के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाने का प्लान है। इस पूरी लिस्ट में तीन कैटिगरी हैं। पहली रेड, दूसरी ऑरेंज और तीसरी येलो। रेड लिस्ट में उन देशों को रखा गया है, जहां के किसी भी व्यक्ति को अमेरिका में एंट्री नहीं मिल पाएगी। इस सूची में अफगानिस्तान, उत्तर कोरिया, ईरान, यमन, सोमालिया, सूडान और सीरिया जैसे देश शामिल हैं, जहां अशांति है या फिर अमेरिका से रिश्ते खराब हैं। लेकिन इस सूची में एक देश भूटान भी है। भूटान का नाम लिस्ट में होना चौंकाने वाला है। इसकी वजह है कि भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। फिर भी भूटान को रेड लिस्ट में क्यों रखा जा रहा है? आइए जानते हैं... ट्रंप प्रशासन के सूत्रों का...