गुमला, जून 17 -- चैनपुर। प्रखंड के बारडीह पंचायत अंतर्गत पीवीटीजी ग्राम पकारकोना में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला पर्यवेक्षिका अंजली कुमारी वर्मा और मुखिया ईश्वर खेस ने ग्रामीणों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। अंजली वर्मा ने नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। मुखिया ने युवाओं से नशा त्यागकर सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मैक्सिमा केरकेट्टा, एएनएम, प्रधानाध्यापिका, सेविकाएं और क्रेज संस्था के सुपरवाइजर समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने नशा मुक्ति के लिए प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.