लातेहार, मार्च 4 -- महुआडांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड के दुरूप पंचायत के लुरगुमी पाकरडीह टोला में लगा ट्रांसफार्मर करीब छह माह से खराब है। जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान है। इस संबंध में बिजली उपभोक्ता पिंटियोस टोप्पो, अगस्तस टोप्पो, अमरदीप लकड़ा, सद्दाम अंसारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर करीब 6 महीना से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण एक सौ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं का बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके खराब होने के बाद मिस्त्री आकर कई बार ठीक किया,परंतु कुछ दिन बाद पुनः ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली मिस्त्री ने ट्रांसफार्मर खराब होने तथा इसकी जगह दूसरा लगाने की बात कहा और अपनी विभाग को भी जानकारी दिया। परंतु इस ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विभाग ने अब तक पहल नहीं की हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता विकाश महतो ने कहा कि दो दिन में वहां नया ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.