हमीरपुर, जनवरी 10 -- राठ, संवाददाता। कस्बे के मुख्य मार्ग पर जल संस्थान की पाइपलाइन लीकेज होने से बड़ा गड्ढा हो गया है। जिस कारण आए दिन गड्ढे में जाने से वाहन खराब हो रहे हैं। मगर लीकेज सही कराकर गड्ढा भरने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित भारत उद्योग केंद्र के सामने कई माह से पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से गड्ढा बन गया है। मुख्य मार्ग पर गड्ढा होने से वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत हो रही है। ठेकेदार केजी अग्रवाल ने एक माह पहले निजी तौर पर गड्ढे को गिट्टी सीमेंट से भरवाया था। पाइपलाइन से पानी निकालने से फिर बड़ा गड्ढा हो गया है। दोपहिया, ई-रिक्शा और भारी वाहन चालक गड्ढे के कारण मुश्किल में है। लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे पानी की पाइपलाइन लीकेज है जिस कारण गड्ढा बन गया है। जब तक लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होती...