भागलपुर, मार्च 18 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर निगम वार्ड 12 स्थित जवाहर सिनेमा हॉल के सामने एनएच-80 किनारे बुडको द्वारा बिछाई गई पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी का तेज बहाव होने लगा। सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक सड़क पर भीषण जलजमाव हो गया। आवागमन में लोगों को परेशानी होने लगी। आधी सड़क पर जलजमाव होने से एक ही तरफ से गाड़ियां चलने लगीं। इससे यातायात में भी थोड़ी देर बाधित हो गया। बाइक मिस्त्री मो. बबलू ने बताया कि पाइप लीकेज होने के कारण दुकान के बाहर तक पानी भर गया था। जिसके कारण काम करने में असुविधा हुई। दोपहर 12 बजे के बाद पाइप से पानी बाहर आना बंद हो गया। जिसके बाद धीरे-धीरे शाम तक जलजमाव सड़क से खत्म हुआ। पार्षद प्रतिनिधि सीमू खान ने बताया कि उन्होंने खुद पाइपलाइन में लीकेज होने की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.