मेरठ, जून 3 -- मेरठ। सोमवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रभारी चहन सिंह बालियान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को ज्ञापन दिया और वार्ड सात कृष्णा नगर में छठवीं वाहिनी पीएसी में जल निगम और नगर निगम द्वारा पानी की पाइन लाइन बिछाने के कार्य की जानकारी दी। आरोप लगाया इस कार्य कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम से जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। कहा कि रास्ते खोदकर डाल दिये। लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे है। पुरानी ईंटो का मानक के विपरीत प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.