लातेहार, जून 26 -- लातेहार प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क के किनारे पानी का बहाव हो रहा है। सड़क के किनारे लगातार पानी बहने के कारण पथ निर्माण विभाग के द्वारा बनाई गई नई सड़क को भारी नुकसान होने की संभावना बन गई है। बताया जाता है कि यदि इसी प्रकार सड़क के किनारे और सड़क के ऊपर पानी का बहाव होता रहा तो जल्द ही इस सड़क के किनारे की गई पिचिंग टूट सकती है। यहां बताते चलें कि सदर प्रखंड के तरवाडीह गांव में भी इसी प्रकार पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त रहने के कारण सड़क पर पानी का बहाव हो रहा है। इससे करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...