देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी के स्थित दो जगहों पर जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त होने से रविवार को करीब सौ घरों की जलापूर्ति बाधित रही। वहीं डेढ़ सौ घरों में धीमी गति से जल की आपूर्ति हो रही थी। क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने के लिए पूरे दिन कर्मी जुटे रहे,लेकिन देर शाम तक सफलता नही मिल सकी। शहर में इन दिनों भारत पट्रोलियम द्वारा रसोई गैस के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है, जिसके लिए जमीन में मशीन के जरिए खुदाई की जा रही है। शनिवार को भारत पेट्रोलियम द्वारा रसोई गैस का पाइप लाइन डालने के दौरान न्यू कालोनी के भगत सिंह चौराहे स्थित दो जगहों पर जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पाइप से पानी तेज धार में सड़क पर बहने लगा। रविवार को 24 घण्टे बाद भी क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नही किया जा। जिससे करीब सौ घरों की जलापूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.