देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भुजौली चौराहा व चीनी मिल ग्राउंड के समीप जलकल के पाइप को क्षतिग्रस्त हुए पांच दिन हो गया है, लेकिन पांच दिन बाद भी क्षतिग्रस्त को ठीक नही किया जा सका है। पाइप क्षतिग्रस्त होने से 300 घरों में बुधवार को भी पानी नही पहुंच सका। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोग पानी के लिए पांच दिनों से परेशान हो रहे हैं । शहर के परशुराम चौक पर जल निगम द्वारा पाइप डालते समय पांच दिन पूर्व चीनी मिल ग्राउंड के पास जलकल का मेन पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे ठीक करने के लिए पिछले तीन दिनों से जलकल कर्मी लगे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। इसके चलते पिछले पांच दिनों से 150 घरों की जलापूर्ति बाधित है। बुधवार को क्षतिग्रस्त ठीक करने का काम ठप रहा, जिसके कारण बुधवार को भी लोगों के घरों में पानी नही पहुंच सका और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.