सीतापुर, फरवरी 9 -- सीतापुर, संवाददाता। खेत में पानी लगाने के लिए बुछाई गई पाइप के ऊपर से स्कूटी निकालने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने थाने, फिर एसपी से कार्रवाई की मांग, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने घटना के दो माह बाद कोर्ट के आदेश से केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के उदयपुर कोरैया निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 नवंबर 25 को वह गांव के ही सर्वेश की स्कूटी लेकर देवई गांव को गन्ना भरने जा रहा था। रास्ते में पाइप डाल कर गांव निवासी ओम प्रकाश खेत की सिंचाई कर रहा था। पीड़ित के मुताबिक उसने पाइप के ऊपर से स्कूटी निकाली, जिससे कोई नुकसान भी नहीं हुआ, लेकिन स्कूटी निकालने को लेकर ओम प्रकाश का आग बबूला हो गया और उसने जाति सूचक...