शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्मार्ट रोड निर्माण के पास पाइपलाइन में लीकेज होने से गुरुवार को सदर क्षेत्र से लेकर तेल टंकी तक करीब 30 हजार से अधिक लोगों को पानी की भारी परेशानी झेलनी पड़ी। भीषण ठंड के बीच सुबह लोगों की नींद खुली तो नलों में पानी नहीं था। जिन घरों की टंकियां खाली थीं, उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। दिनभर पानी न मिलने से घरेलू कामकाज प्रभावित रहा। शाम करीब छह बजे पानी की आपूर्ति शुरू की जा सकी। संकट मोचन मंदिर से तेल टंकी तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के पास गली में पाइपलाइन लीकेज हो गया। इससे हॉकी क्लब स्थित ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। परिणामस्वरूप सदर क्षेत्र से तेल टंकी तक का बड़ा इलाका जल संकट की चपेट में आ गया। गुरुवार सुबह से नगर निगम की टीम ने लीकेज प्वाइंट पर मरम्मत कार्य शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.