गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- ट्रांस हिंडन। पानी की समस्या का समाधान ट्रांस हिंडन क्षेत्र में नहीं हो पा रहा है। शालीमार गार्डन और वसुंधरा इलाके में पेयजल लाइन में लीकेज से लोगों को दिक्कत हो रही है। वहीं राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। दूषित जलापूर्ति से लोगों को संक्रमित होने का डर सता रहा है। इससे करीब 30 हजार लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पानी की किल्लत और बर्बादी होने से लोगों में रोष है। कहीं पानी की लाइन में लीकेज से पानी सड़क पर बह रहा है, तो कहीं सीवर-मिक्स पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शालीमार गार्डन निवासी नरेंद्र ने बताया कि इलाके में कई स्थानों पर पानी की लाइन जर्जर हो ...