बलिया, मार्च 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बिजली और स्वास्थ्य से जुड़ी बातों पर चर्चा अधिक हुई। बैठक में सत्ताधारी दल का कोई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। अध्यक्षता कर रहे सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युतीकरण से वंचित आबादी व नयी बसावट वाले क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। अधिकारियों से कार्यों की प्रगति से अवगत कराने को भी कहा। गर्मी को देखते हुए खराब ट्रांसफार्मरों को तय समय में बदलने तथा जनप्रतिनिधियों से सूची लेकर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने को कहा। जर्जर तार बदलने का काम भी जल्द पूरा करने को निर्देशित किया। बीएसए से परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की सूची के साथ ही यह भी आख्या देने को कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.