मुंगेर, सितम्बर 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिले में डेंगू का संक्रमण पांव पसारने लगा है। तेज बुखार व सरदर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे कई मरीज का रिपोर्ट रैपिड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है। हालांकि डेंगू की प्रमाणिकता के लिए कराए जा रहे एलिजा जांच में अब तक एक भी डेंगू पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। रैपिड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आने और प्लेटलेट्स की मात्रा काफी कम होने पर मरीज का बिना एलिजा जांच कराए परिजन बेहतर इलाज के लिए बाहर लेकर चले जा रहे हैं। सदर अस्पताल में शनिवार को संग्रामपुर निवासी अर्जुन चौधरी की पत्नी सुमित्रा देवी का रैपिड जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर परिजन बिना एलिजा जांच कराए मरीज को बेगूसराय ले गए। जानकारी के अनुसार सुमित्रा देवी 5 सितम्बर को तेज बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया...