चाईबासा, मार्च 27 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ाचीरू गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल दास की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के प्रशिक्षित दास और मिचराइ बानरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 9 बजे उक्त तीनों एक बाइक पर सवार होकर बड़ाचीरू से जमशेदपुर जा रहे थे। रास्ते में पांड्राशाली ओपी के थोलको गांव के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन धक्का मार दिया। इससे तीनों बाइक समेत गिर पड़े, गिरने से तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को घटनास्थल से उठाकर रात के लगभग 11बजे सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने राहुल दास को मृत घोषित कर दिया। जख्मी प्रतिक्षित दास और मिचराइ बानरा को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। बुधवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो सदर अस्पताल जाकर शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.