गिरडीह, जनवरी 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के पांडेयडीह गांव स्थित छिनमस्तिका मंदिर परिसर में रविवार को भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला में स्थानीय दुकानदारों के द्वारा मिठाई, बर्तन, कपड़े, मनिहारी सहित विभिन्न दुकान लगाए जाएंगे। बता दें कि मंदिर में रविवार को माता छिनमस्तिका की पूजा भी की जाएगी। यह पूजा प्रत्येक वर्ष हिंदी महीना के माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि में की जाती है। मंदिर में लगभग 150 वर्ष पूर्व से प्रत्येक वर्ष माता की पूजा और मेला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष सप्तमी तिथि 25 जनवरी को है। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मां छिन्नमस्तिका गांव के मिश्रा परिवार की कुलदेवी है। इस मंदिर में प्रतिदिन मां की पूजा की जाती है। मंगलवार और शनिवार को माता की विशेष पूजा की जाती है। उक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.