लातेहार, फरवरी 13 -- लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पांडेपुरा पंचायत के खैराटोली में बुधवार को झामुमो का सदस्यता अभियान बुधवार को चलाया गया। संयोजक सदस्य ममता देवी और आलोक कुमार मंटू के नेतृत्व में उक्त टोले के 75 से अधिक महिला व पुरुषों ने जेएमएम का दामन थामा। सदस्यता फॉर्म भरने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। सभी ने फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण किया। सभी को पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों के बारे में बताया गया। संयोजक ममता देवी ने कहा कि लोगों ने जेएमएम में आस्था रखते हुए सदस्य बनकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाना है। आलोक कुमार मंटू ने कहा कि प्रत्येक घर के लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.