चक्रधरपुर, फरवरी 3 -- चक्रधरपुर। भरनिया पंचायत के डुकरी, दुड़ियाम, कुदाहातु और किमिरदा के संयुक्त युवा क्लब राजागोड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मरकुश गागराई, बिरसिंह हासदा और कुशाल गागराई अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। फाइनल मुकाबला पांडू ब्रदर्स बड़ाबांबो और जय मां संतोषी के बीच खेला गया जिसमें पांडू ब्रदर्स ने जीत हासिल की और खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम पांडू ब्रदर्स बड़ाबांबो को 15000 रुपये, उपविजेता टीम जय मां संतोषी को 10000 रुपये, तीसरा स्थान के लिए एसएमसी टोकलो को 6000 रुपये, चौथा में बच्चा एफसी को 4000 रुपये, पांचवां में जड़ेया एफसी को 4000 रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.