पलामू, सितम्बर 3 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व करमा व मिलादुन्नबी को लेकर जिले के ऊंटारी रोड व पांडू थाने परिसर में मंगलवार को हुई शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने व पूर्व से चलती आ रही परंपरा को कायम रखने का निर्णय लिया गया। ऊंटारी में शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ श्रवण भगत, सीओ बासुदेव राय, सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पांडू में भी थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल थे। ऊंटारी में बीडीओ श्रवण भगत व सीओ बासुदेव राय ने बैठक में शामिल दोनों समुदाय के सभी गणमान्य लोगों से शांति व सौहार्द वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में कोई भी पर्व मनाने से उसका आनंद और दुगना बढ़ जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.