मुंगेर, अक्टूबर 13 -- मुंगेर। 13 विदेशी पर्यटकों को लेकर पटना से कोलकाता की याक्ष पर निकले पांडव क्रूज शनिवार की रात मुंगेर के बबुआ घाट पहंुचा। रविवार को पर्यटकों ने मुंगेर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों सीताकुंड, चंडिका स्थान, पीर पहाड़, गोयनका शिवालय, मीर कासिम का किला कब्रिस्तान आदि का दीदार कर इसके महत्व से अवगत हुए। पर्यटकों ने कहा कि मुंगेर बहुत ही सुन्दर और मनमोहक स्थान है। हमलोग यहां पहली बार आए हैं। पर्यटकों में आस्ट्रेलिया, अमेरिका, स्पेन, न्यूजीलैंड एवं जापान के थे। पर्यटकों ने मुंगेर बाजार भी भ्रमण किया एवं ब्रिटीश कब्रिस्तान को भी देखा। गाईड विनय जायसवाल ने बताया कि पटना से कोलकाता तक की यह यात्रा 14 दिनों की है। विदेशी पर्यटक गंगा के रास्ते ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करते हुए कोलकाता पहुंचेंगे। पांडव क्रूज मुंगेर से सैलानियों क...